Showing posts with label Nipaniya-Tamra Road. Show all posts
Showing posts with label Nipaniya-Tamra Road. Show all posts

Monday, December 26, 2022

रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल के अथक प्रयासों से निपनिया-तमरा व्हाइट टाइगर सफारी रोड निर्माण को मिली हरी झंडी

 *रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल के अथक प्रयासों से व्हाइट टाइगर सफारी रोड निर्माण को मिली हरी झंडी*

    

निपनिया-तमरा व्हाइट टाइगर सफारी मार्ग

रीवा..! रीवा के लोकप्रिय विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल के अथक प्रयासों से व्हाइट टाइगर सफारी मार्ग को निपानिया तिराहे से तमरा मार्ग को प्रशासकीय स्वीकृति लोक निर्माण विभाग की    वित्तीय व्यय समिति द्वारा हरी झंडी मिल गई । राज्य शासन द्वारा 18/11/2022 को अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त विभाग के अध्यक्षता में व्यय समिति द्वारा बैठक में अनुमोदन अनुसार रीवा जिले के निपानिया तिराहे मार्ग से तमरा मार्ग व्हाइट टाइगर सफारी मार्ग जिसकी लंबाई 12.84 किलोमीटर जिसकी लागत 2435.36 चौबीस करोड़ पैतीस लाख छत्तीस हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

 भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा नेता प्रबोध व्यास,जिला कार्य समिति सदस्य तरुरेन्द्र शेखर पांडेय,उपेन्द्र चंद्र दुबे, गोपाल दास माझी,भाजपा नेत्री उषा शर्मा,कपिल देव पांडेय दीपू, डॉ सी एल रावत,शिवाकर कुशवाहा राजू,पूर्णिमा रावत,पवन तिवारी प्रकाश पाठक ओमनारायण तिवारी जीवनलाल साकेत रजनीश बारी उमेश प्रजापति,हिफजूल सिद्दीकी, राजू मिश्र मंडल अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी कमला बरगाही सहित अन्य भाजपा नेताओं ने खुशी व्यक्त करते हुये कहा कि यह रोड भाजपा सरकार में ही बनी थी

 लेकिन अधिक लोड बालू के हाइवा अधिक निकलने के कारण यह रोड काफी खराब हो गई थी जिस पर रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल जी की नजर पड़ी और उन्होंने तुरंत इस पर पहल की और तुरंत 25 करोड़ रुपये की लागत से व्हाइट टाइगर सफारी रोड को निर्माण होने जा रहा है यह रोड व्हाइट टाइगर सफारी को जाती है और यह रोड रिंग रोड फेस 2 से भी मिल जाएगी यह रोड बन जाने से निपनिया रौसर तमरा का विकास तेजी से होगा।भाजपा सहित  निपनिया-तमरा व्हाइट टाइगर सफारी रोड के रहवासी अपने ऐसे जुझारू नेता के प्रति आभार व्यक्त करते है।

@CMMadhyaPradesh

@rshuklabjp 

@NSinghMLABJP

#निपनिया_तमरा_मार्ग

#Nipaniya_Tamra_Road 

#white_Tiger_safari_road_rewa

#whitetigersafariroad



-✍️ पं. पंकज द्विवेदी, संचालक ब्लॉग 

VINDHYA PRADESH THE LAND OF WHITE TIGER


Thursday, March 10, 2022

रीवा से टाइगर सफारी मुकुन्दपुर का सुगम होगा मार्ग,एवं रीवा की अन्य 14 सड़के भी चमकेंगी सरकार ने दिए बजट



रीवा

 रीवा से टाइगर सफारी मुकुन्दपुर का सुगम होगा मार्ग,एवं रीवा की अन्य 14 सड़के भी चमकेंगी सरकार दिए बजट

रीवा। एमपी सरकार ने जो बजट तैयार किया है उसमें रीवा की 14 सड़कों को बेहतर बनाने के लिए धनराशि का आवटन करने की घोषणा की है। जिससे उक्त क्षेत्र का आवागमन सुगम हो सकेगा तो वही लोगो को बेहतर सड़क मिल सकेगी।


खास बात यह है कि जिन 14 सड़को का निर्माण किया जाएगा। उनमें रीवा से तमरा टाइगर सफारी को जोड़ने वाले मार्ग भी शामिल है। उक्त मार्गो को अच्छा बनाने का काम बजट मिल जाने से जल्द ही शुरू हो सकेगा।


बजट में रीवा को दो सौगाते

मध्यप्रदेश शिवराज सरकार के वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वर्ष 2021-2022 के बजट में रीवा को दो बडी सौगातें मिली है। बजट में सरकार ने रीवा की 14 सड़कों के विकाश सहित ऐतिहासिक गोविंगदगढ़ किले को विकशित कर हैरीटेज होटल के रुप में तैयार किया जाएगा। इसके अलावा सरकार द्वारा निजी सेक्टरों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का दावा किया गया। जसके बाद रीवा सहित विंध्य क्षेत्र के लगभग 10 हजार युवाओं को रोजागार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


दरअसल सरकार के इस बजट में रीवा के ऐतिहासिक गोविंदगढ़ किले को टूरिज्म की संभावनाओं को देखते हुये गोविंदगढ़ किले को निजी हाथों में सौंपा जाएगा। जिसे हैरिटेज होटल के रुप में विकशित किया जाएगा।


रीवा शहर की बनाई जाएगी ये सड़के

सरकार के नए बजट में रीवा की जिन 14 सड़कों के विकाश का प्रस्ताव है उसमें शहर के विक्रम पुल से निपनिया पुल बाया घोघर मार्ग का चौड़ीकरण, रीवा शहर के एजी कॉलेज तिराहा से निपनिया तिराहे तक मार्ग, निपनिया तिराहे से तमरा मार्ग टाइगर सफारी तक चौड़ीकरण किया जाएगा। बता दें ये ऐसे प्रमुख मार्ग है जो कि पर्यटन को देखते हुए तैयार किए जाएगा। ज्ञात हो कि जंहा मुंकुदपुर में टाइगर सफारी है तो वही उक्त सड़क के बीच बीहर नदी का दोनों छोर विकसित किया जा रहा है। ऐसे में उक्त मार्गो का चौड़ीकरण एव निर्माण किए जाने की महती आवश्यकता थी।


जिले की बनाई जाएगी ये सड़के

इसी तहर रीवा जिले के हनुमना क्षेत्र के पिपराही से जड़कुड मार्ग, मऊगंज और हनुमना में सड़क में डिवाइडर निर्माण, देवतालाब से तमरी रोड में ढनगन से हटवा सारैहान पुलिया मार्ग, मनगवां हनुमना रोड पर पहाड़ से दुअरा मार्ग, शिवपुरवा से उमरी होकर पहाड़ से बाया टिकरी मार्ग, क्योटी जनकहाई मार्ग पनियारी घाट तक, चौखण्डी से तोमरनपूर्ण एवं कल्याणपुर मोड़ होते हुए दुअरानाथ मंदिर तक मार्ग निर्माण एवं पुलिया, डभौरा क्षेत्र के पिपरहा पहुंच मार्ग डभौरा बस्ती तक प्रधानमंत्री सड़क, सेमरिया बाईपास से यमुना प्रसाद शास्त्री महाविद्यालय रोड का सुद्रढ़ीकरण, सोहागी बड़ागांव भुराय मार्ग से धोबा नाला के पास से स्कंद माता मार्ग का डमरी करण का काम शामिल है।



-पंडित पंकज द्विवेदी,संचालक ब्लॉग

VINDHYA PRADESH THE LAND OF WHITE TIGER

रीवा_एयरपोर्ट के निर्माण से विन्ध्य के विकास को मिलेगा नया आयाम

👉#रीवा_एयरपोर्ट के निर्माण से विन्ध्य के विकास को मिलेगा नया आयाम 👉प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi बनारस से वर्चुअली करेंगे रीवा एयरपोर्ट ...