Showing posts with label white tiger safari mukundpur. Show all posts
Showing posts with label white tiger safari mukundpur. Show all posts

Sunday, October 20, 2024

रीवा_एयरपोर्ट के निर्माण से विन्ध्य के विकास को मिलेगा नया आयाम

👉#रीवा_एयरपोर्ट के निर्माण से विन्ध्य के विकास को मिलेगा नया आयाम 👉प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi बनारस से वर्चुअली करेंगे रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण 👉रीवा में मुख्यमंत्री श्री Dr Mohan Yadav, केन्द्रीय मंत्री श्री Jyotiraditya M Scindia, उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla और प्रभारी मंत्री होंगे समारोह में शामिल __________ आवागमन के साधनों में हवाई सेवा का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। रीवा में अब तक चोरहटा में हवाई पट्टी है जिसमें हेलीकाप्टर तथा छोटे विमान ही उतर सकते हैं। इसके विस्तार और रीवा एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्टूबर को बनारस से शाम 4 बजे वर्चुअली रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए रीवा में एयरपोर्ट परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केन्द्रीय दूरसंचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री एवं रीवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल तथा सांसद श्री जनार्दन मिश्र शामिल होंगे। रीवा एयरपोर्ट के निर्माण से रीवा ही नहीं पूरे विन्ध्य के विकास को नया आयाम मिलेगा। रीवा की चोरहटा हवाई पट्टी का विस्तार करके रीवा एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है। रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास 15 फरवरी 2023 को किया गया था। इसके निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण द्वारा लगभग डेढ़ साल के रिकार्ड समय में रीवा एयरपोर्ट का निर्माण का कार्य पूरा कर दिया गया है। एयरपोर्ट में रनवे का विस्तार करके इसे 2300 मीटर का बनाया गया है। साथ ही दोनों ओर 30-30 मीटर की बैकप लेंथ भी है। एयरपोर्ट में हवाई टर्मिनल बिल्डिंग, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर तथा सुरक्षा के लिए बाउंड्रीबाल का निर्माण पूरा हो गया है। एयरपोर्ट में लोकार्पण के बाद 72 सीटर हवाई जहाजों का आवागमन शुरू हो जायेगा। हवाई सेवा शुरू हो जाने से रीवा ही नहीं पूरे विन्ध्य के उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, उपचार सुविधा तथा अन्य क्षेत्रों में विकास के नये अवसर मिलेंगे। PMO India CM Madhya Pradesh Office Of Rajendra Shukla Jansampark Madhya Pradesh #RewaTakesFlight #Rewa

Thursday, March 10, 2022

रीवा से टाइगर सफारी मुकुन्दपुर का सुगम होगा मार्ग,एवं रीवा की अन्य 14 सड़के भी चमकेंगी सरकार ने दिए बजट



रीवा

 रीवा से टाइगर सफारी मुकुन्दपुर का सुगम होगा मार्ग,एवं रीवा की अन्य 14 सड़के भी चमकेंगी सरकार दिए बजट

रीवा। एमपी सरकार ने जो बजट तैयार किया है उसमें रीवा की 14 सड़कों को बेहतर बनाने के लिए धनराशि का आवटन करने की घोषणा की है। जिससे उक्त क्षेत्र का आवागमन सुगम हो सकेगा तो वही लोगो को बेहतर सड़क मिल सकेगी।


खास बात यह है कि जिन 14 सड़को का निर्माण किया जाएगा। उनमें रीवा से तमरा टाइगर सफारी को जोड़ने वाले मार्ग भी शामिल है। उक्त मार्गो को अच्छा बनाने का काम बजट मिल जाने से जल्द ही शुरू हो सकेगा।


बजट में रीवा को दो सौगाते

मध्यप्रदेश शिवराज सरकार के वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वर्ष 2021-2022 के बजट में रीवा को दो बडी सौगातें मिली है। बजट में सरकार ने रीवा की 14 सड़कों के विकाश सहित ऐतिहासिक गोविंगदगढ़ किले को विकशित कर हैरीटेज होटल के रुप में तैयार किया जाएगा। इसके अलावा सरकार द्वारा निजी सेक्टरों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का दावा किया गया। जसके बाद रीवा सहित विंध्य क्षेत्र के लगभग 10 हजार युवाओं को रोजागार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


दरअसल सरकार के इस बजट में रीवा के ऐतिहासिक गोविंदगढ़ किले को टूरिज्म की संभावनाओं को देखते हुये गोविंदगढ़ किले को निजी हाथों में सौंपा जाएगा। जिसे हैरिटेज होटल के रुप में विकशित किया जाएगा।


रीवा शहर की बनाई जाएगी ये सड़के

सरकार के नए बजट में रीवा की जिन 14 सड़कों के विकाश का प्रस्ताव है उसमें शहर के विक्रम पुल से निपनिया पुल बाया घोघर मार्ग का चौड़ीकरण, रीवा शहर के एजी कॉलेज तिराहा से निपनिया तिराहे तक मार्ग, निपनिया तिराहे से तमरा मार्ग टाइगर सफारी तक चौड़ीकरण किया जाएगा। बता दें ये ऐसे प्रमुख मार्ग है जो कि पर्यटन को देखते हुए तैयार किए जाएगा। ज्ञात हो कि जंहा मुंकुदपुर में टाइगर सफारी है तो वही उक्त सड़क के बीच बीहर नदी का दोनों छोर विकसित किया जा रहा है। ऐसे में उक्त मार्गो का चौड़ीकरण एव निर्माण किए जाने की महती आवश्यकता थी।


जिले की बनाई जाएगी ये सड़के

इसी तहर रीवा जिले के हनुमना क्षेत्र के पिपराही से जड़कुड मार्ग, मऊगंज और हनुमना में सड़क में डिवाइडर निर्माण, देवतालाब से तमरी रोड में ढनगन से हटवा सारैहान पुलिया मार्ग, मनगवां हनुमना रोड पर पहाड़ से दुअरा मार्ग, शिवपुरवा से उमरी होकर पहाड़ से बाया टिकरी मार्ग, क्योटी जनकहाई मार्ग पनियारी घाट तक, चौखण्डी से तोमरनपूर्ण एवं कल्याणपुर मोड़ होते हुए दुअरानाथ मंदिर तक मार्ग निर्माण एवं पुलिया, डभौरा क्षेत्र के पिपरहा पहुंच मार्ग डभौरा बस्ती तक प्रधानमंत्री सड़क, सेमरिया बाईपास से यमुना प्रसाद शास्त्री महाविद्यालय रोड का सुद्रढ़ीकरण, सोहागी बड़ागांव भुराय मार्ग से धोबा नाला के पास से स्कंद माता मार्ग का डमरी करण का काम शामिल है।



-पंडित पंकज द्विवेदी,संचालक ब्लॉग

VINDHYA PRADESH THE LAND OF WHITE TIGER

Friday, December 31, 2021

अंग्रेजी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं - पं. पंकज द्विवेदी

 आप सभी को VINDHYA PRADESH THE LAND OF WHITE TIGER की तरफ से आप सभी को अंग्रेजी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं ।

कुछ इस तरह से नव वर्ष की शुरुआत हो,

चाहत अपनों की सबके साथ हो,

न फिर गम की कोई बात हो,

नए साल में आप पर खुशियों की बरसात हो.

Happy New Year 2022



-✍️✍️ पं.पंकज द्विवेदी, ब्लॉग संचालक 

VINDHYA PRADESH THE LAND OF WHITE TIGER 

रीवा_एयरपोर्ट के निर्माण से विन्ध्य के विकास को मिलेगा नया आयाम

👉#रीवा_एयरपोर्ट के निर्माण से विन्ध्य के विकास को मिलेगा नया आयाम 👉प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi बनारस से वर्चुअली करेंगे रीवा एयरपोर्ट ...